
शेरोवाली माँ,
द्वार दया के खोल,
मेहरोवाली माँ,
तुझे पुकारे बालक तेरा,
कुछ तो मुख से बोल,
तू जो मैया रूठेगी तो,
और कहाँ मैं जाऊँ,
चरणों के तेरे धूल हूँ मैं,
चरणों में तेरे रम जाऊं,
बिच भंवर में नैया मेरी,
आज रही है डोल,
तेरे भरोसे छोड़ दिया है,
मैंने आज जमाना,
आँचल में रख लेना मुझको,
मेहर जरा कर जाना,
दुःख से भरा ये जीवन मेरा,
सुख से दे तू तोल,
एक झलक दिखला दे मैया,
और नहीं कुछ भाए,
मतलब के रिश्ते सारे,
यहाँ कोई निकट ना आए,
‘पूनम’ से तेरा रिश्ता माँ,
हो जाए अनमोल,
तेरा ही गुणगान करूँ माँ,
हरपल शाम सवेरे,
‘बबलू’ पे किरपा बरसाओ,
दूर करो ये अँधेरे,
कोई बजाए ताशे मैया,
कोई बजाए ढोल,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
