
श्याम की पूजा करते हो तो
श्याम की पूजा करते हो तो,
अहम कभी ना करना,
मेरा बाबा रूठ जाता है,
बाबा का दरबार है साँचा,
वहम कभी ना करना,
सांवरिया की अजब कहानी दीनों में बसते हैं,
जो अभिमान है करता उस पर बाबाजी हँसते हैं,
प्रेम ही पूजा सांवरिया की झूठा प्रेम ना करना,
दिल जो दुखाया किसी का तुमने चोट श्याम के लगती,
रूठ जाए जो बाबा तो मिट जाए तुम्हारी हस्ती,
झूठी हस्ती के मद में तुम दिल ना किसी का दुखाना,
श्याम की माला फेरो चाहे श्याम कभी ना मिलते,
जिस माला में प्रेम न हो वहां श्याम कभी ना बसते,
कहे कुमार झूठी माला के चक्कर में ना फंसना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


