
श्याम भरोसे जो तू खाटू जाएगा,
दिल की बातें जाके उसे सुनाएगा,
सुन के टूटी हिम्मत तेरी बढ़ाएगा,
सामना मुश्किलों से तू कर पाएगा।
तेरी नैया पार लगेगी,
तेरी बिगड़ी बात बनेगी,
वो बन जाएगा माझी,
फिर तेरी नाव चलेगी,
वो दौड़ा आएगा,
आगे रस्ता बाबा,
तुझे दिखाएगा,
श्याम भरोसें जो तु खाटु जायेगा,
है श्याम सहारा जिसका,
फिर उसको डर है किसका,
खाटू में आने का तू,
अब मन में लगा ले चसका,
पार हो जाएगा,
सामना मुश्किलों से,
तू कर पाएगा,
ये नाम श्याम का फलता,
इससे परिवार है पलता,
ये रूठे कभी ना हमसे,
सच कहती है आज ‘संगीता’,
जो भजन सुनाएगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
