
श्याम मस्ती का प्याला पिला दे
आज पियेंगें, आज पियेंगें,
हम तो जी भर के,
श्याम मस्ती का प्याला पिला दे,
उम्र भर नाचूं, बनके दीवाना,
श्याम ऐसी खुमारी चढ़ा दे,
तेरी हर एक अदा क्या अदा है,
बांके चितवन पे दुनिया फिदा है,
लोग पीते हैं, भर भर के प्याले,
हमको नजरों से, अपनी पिला दे,
लाल अधरों के तेरे कमाल है,
जिस पे ठहरी ये मुरली बेमिसाल है,
जो सुनाई थी, सारे बृज को,
हमको प्यारी, मुरलिया सुनादे,
तेरी अंखियाँ हैं अमृत के प्याले,
पिएं अमृत नसीबों वाले,
अपनी आंखों का, अमृत पिला के,
मेरी सोई ये, किस्मत जगा दे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

