
श्याम सलोने मुझको दे वर सेवा तुम्हारी करूँ उम्र भर
श्याम सलोने मुझको दे वर,
सेवा तुम्हारी करूँ उम्र भर,
जीवन ये बीते शरण में तेरी,
छूटे कभी ना ये तेरी डगर,
तर्ज – तेरा मेरा प्यार अमर।
हम भले बुरे सही,
हम शरण है आपकी,
बस लगी लगन हमें,
इक तुम्हारे नाम की,
जागा नसीबा मिला है ये दर,
आपकी दया बिना,
जिंदगी बेकार है,
सुन रहा है तू मेरी,
ये तो प्यार है,
प्रेमी की तू करता कदर,
मिल गई शरण तेरी,
ये तेरी सौगात है,
तू हमेशा साथ है,
सर पे तेरा हाथ है,
रखना सदा तू दया की नजर,
आपकी लगन मुझे,
ये असर दिखा रही,
प्रेमियों से आपके,
नित मुझे मिला रही,
तू ही तू है देखूं जिधर,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


