
श्यामा सच्ची सरकार , भक्तो पे कृपा करती
—------------- भजन के बोल —-------------
श्यामा सच्ची सरकार , भक्तो पे कृपा करती………2
भक्तो पे कृपा करती , संतो पे कृपा करती……..2
राधे सच्ची सरकार , भक्तो पे कृपा करती………2
1 ) बरसाना धाम निराला , जहाँ झूमे बंसी वाला……..2
राधा जी के दरबार , भक्तो पे कृपा करती
2 ) जो राधे राधे गाये , जीवन में खुशियाँ पाये………..2
ना होवे कभी लाचार , भक्तो पे कृपा करती
3 ) तू सकल बुराई तजले , और राधे राधे जपले………2
तेरा हो जाये बेड़ा पार , भक्तो पे कृपा करती
4 ) भूलन त्यागी की वाणी , दुःख हरती राधा रानी……..2
राधे राधे नाम पुकार , भक्तो पे कृपा करती
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


