
श्री बाबोसा नाम अति प्यारा,
हृदय कमल में करे उजियारा,
भक्तो का करते कल्याण,
श्री बाबोसा मेरे भगवान।।
तर्ज – मंगल भवन अमंगल हारी।
कलयुग में अवतार लिया है,
चूरू नगर को पावन किया है,
हनुमत प्यारे देव ये न्यारे,
माँ छगनी के है ये दुलारे,
दुख हर्ता सुख सम्पति दाता,
शरणागत की लाज बचाता,
अला बला भक्तो की टाले,
पल पल रक्षा करे चूरू वाले,
शक्ति स्वरूपा श्री मंजू बाईसा,
जिनके ह्रदय में रहते बाबोसा,
जल थल अग्नि आकाश पवन में,
बाबोसा बसे श्रष्टि के हर कण में,
घर घर हो रही इनकी पूजा,
बाबोसा जैसा देव न दूजा,
जिस घर में हो मंदिर तुम्हारा,
वो घर होता स्वर्ग से न्यारा,
प्रमाण नही बाबोसा प्रत्यक्ष है,
‘दिलबर’ भक्तो के रहते समक्ष है,
गायिका – श्री रेखा राव। (प्लेबैक सिंगर – मुम्बई)
रचनाकार – दिलीप सिंह सिसोदिया ‘दिलबर।
नागदा जंक्शन म.प्र. 9907023365
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

