
श्री राम की तू जपले रे माला,
मिलेंगे तुझे हनुमाना,
प्रभु राम की तू जपले रे माला,
तर्ज – राधे राधे की जपले तू।
राम के काज ये हरपल बनाए,
राम चरण रज हनुमत को भाए,
राम के नाम का पीते है प्याला,
लांघा समुन्दर और सिया सुधि लाए,
बूटी ला लक्ष्मण के प्राण बचाए,
राम भगत ये बड़ा मतवाला,
मेरे राम की तु जपले रे माला,
रावण की लंका में आग लगाई,
राम की महिमा तो सबकी बताई,
भक्तो के सांचे है ये प्रतिपाला,
कलयुग में चाहो जो भव पार जाना,
राम भगत हनुमान को रिझाना,
इनसे बढ़के है भगत निराला,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



