
हे राम कौशल्या सुअन,
हे राम दशरथ नन्दनम्,
हे राम शोभाधाम पूरण,
काम शत शत वन्दनम………
श्रीराम श्रीराम,
श्रीराम जै जै राम,
जन्में अवध में मनुज बन,
और वनगमन भगवन किया,
खल दुष्ट संहारे सतत,
सत्संग का अमृत पिया………
पदरज से तारी अहिल्या,
उद्धार शबरी का किया,
मुनि सिद्धों संतों भक्तों का,
दर्शन किया, दर्शन दिया………
रावण के संहारक बने,
सीता के उद्धारक बने,
धरती पे धर्म व सत्य की,
मर्यादा के पालक बने………
राजा अयोध्या के बने,
सुख शांति त्रिभुवन में हुई,
यश कीर्ति वैभव बढ़े,
पाई सृष्टि ने शोभा नई………
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



