
सँवारे तोरे बिन जीया जाए ना
साँवरे तोरे बिना जिया जाए ना,
जलु तेरे प्यार में करू इंतजार तेरा ।
किसी से कहा जाए ना,
राह तिहारी मोरा मना तडपाये,
सारी रेना नींद ना आये ।
विरहा की मारी देखू राह तिहारी,
दो नैनो की दीप जलाए ।।
जलु तेरे प्यार में,
करू इंतजार तेरा ।
डूब चले मेरी आस के तारे,
जैसे पहुंचे प्रीत के द्वारे ।
टूट गए सब संग सहारे,
डूबे नैया दूर किनारे ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




