
सज धज के बैठी मंदिर में,
भक्तों को मैया हरसावे,
चलो नजर उतारे मैया की,
कही आज नजर ना लग जाए,
सज धज कर बैठी मंदिर में,
मनभावन प्यारी झांकी है,
माँ की सूरत बांकी बांकी है,
नैना सु नैना मिलते ही,
माँ रोम रोम में बस जावे,
मन मोहवे है मुस्कान सखी,
माँ की सबसे ऊँची शान सखी,
लाल चुनर के जादू से,
भक्तो का मनवा ललचाए,
माँ करती शेर सवारी है,
ये देवो को प्यारी है,
इनकी महिमा बड़ी भारी है,
चल हम भी दर्शन कर आवे,
मन भरके दर्शन कर लेंगे,
हम शीश चरण में धर देंगे,
मैया केवट मजधारो की,
चल हम भी पार उतर जाए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





