
सताओ ना हमे उधो हमे दिल की बिमारी है
Sataao Na Hame Udho Hame Dil Ki Bimaari Hai lyrics
सताओ ना हमे उधो हमे दिल की बिमारी है।
हमारा वैद दुनिया में तो बस बांके बिहारी हैं॥
संदेशा श्याम का लाये कटारी क्यूँ नहीं लाये।
जहर का प्याला ले आते ख़तम होती बिमारी यह॥
ना अब हम आँख खोलेंगे, ना मुख से कुछ भी बोलेंगे।
मिलादों श्याम से ए उधो, येही विनती हमारी है॥
मोहन कर गए वादा, मैं परसों लौट आउंगा।
परसों से हुए बरसो, नहीं सुध ली हमारी हैं॥
ना हमने भांग है खायी, ना विष का पान ही किया।
हमारे तन में और मन में, उन्ही की याद समायी है॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




