
साँवरिया मन्ने चाकर रख लो अपने द्वार का
साँवरिया मन्ने चाकर रख लो अपने द्वार का
हुकुम बजाऊँ मे सरकार का
गंगा जल स्नान कराऊ
केसर चंदन तिलक लगाऊ
बागा पहनाऊ रेशमदार का
साँवरिया मन्ने चाकर रखलो..............
बाग बाग से कलिया लाऊ
नित नित बाबा तुझे सजाऊ
माला पहनाऊ मोतीनहार का
खीर चुरमो भोग लगाऊ
प्रेम भाव से तुम्हें जिमाऊ
चंवर ढुराऊ मे सरकार का
अपना चाकर जान के बाबा
मुझको अपना मान के बाबा
मोती बनालें अपने हार का
भजन:- गायक गणेश राजपूत
संपर्क:- 9009204035, 7999629343
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
