
सांवरा सलोना कान्हा प्यारा मोहे लागे
सांवरा सलोना कान्हा,
प्यारा मोहे लागे,
इसे दिल में बसा लूँ,
संग जीवन बिता लूँ,
मेरा जी चाहे, जी चाहे,
तर्ज – कौन दिशा में।
जी में आवे कान्हा तोहे,
बिंदिया बना लूँ,
अपने माथे पे लगा लूँ,
अपना भाग्य जगा लूँ,
कजरा बना लूँ,
अपने नैनो में बसा लूँ,
अपनी पलकों में छुपा लूँ,
मोती मैं बना लूँ,
अपनी नथनी में जड़ा लूँ,
अपने होंठों से लगा लूँ,
हार मैं बना लूँ,
अपने गले में सजा लूँ,
अपने ह्रदय से लगा लूँ,
मेहंदी बना लूँ,
अपने हाथों में रचा लूँ,
तेरा नाम लिखा लूँ,
ओढ़नी बना लूँ,
अपने सिर पे सजा लूँ,
मूरत मन में बसा लूँ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

