
सांवरे तुमसे विनती यही है
इस कहर से प्रभु अब बचाओ
काल ने घेर रखा है हमको
इसके पंजे से हमको छुड़ाओ
सबके मन में भरा सिर्फ दर है
अगले पल हो क्या कुछ ना खबर है
हर कदम पे कड़ी है मुसीबत
छूटता जा रहा ये सबर है
कोई रास्ता प्रभु अब ना सूझे
रास्ता तुम ही हमको दिखाओ
इक अजब सा ही वातावरण है
टूटता दिख रहा सबका मन है
कुछ समाधान तुम ही निकालो
अब उम्मीदों की तू ही किरण है
किस तरह हम बचेंगे दयालु
कोई युक्ति हमें तुम बताओ
साड़ी दुनिया फासी कश्मकश में
कुछ नहीं है किसी के भी बस में
नाम जपते हैं इक बस तुम्हारा
शक्ति मिलती तेरे नाम रस में
भूल बैठे सभी मुस्कुराना
रोते चेहरों को माधव हँसाओ
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


