
सांवरे दिन रात मैं तुझे याद करता हूँ
सांवरे दिन रात मैं तुझे याद करता हूँ,आ दरश दिखला यही अरदास करता हूँ ।। टेर।।
तर्ज – बस यही अपराध मैं ।
आप सा दाता नहीं है, ना कोई दानी,बात ये प्रभु आपकी, हर देवों ने मान,तब ही दिलवर आप से फरियाद करता हूँ ।। आ ।।
दरश की प्यासी है अँखियां दरश दो प्यारे,ना सतावो आ भी जावो दास के द्वारे,आश और विश्वास मैं तेरा नाथ करता हूँ ।। आ ।।
आके करूणा की नजर से देख लो एकबार,आपका बिगड़े नहीं मुझको मिले दिलदार,इसलिए दिन रात मैं तुझे याद करता हूँ ।। आ ।।
दास की विनती पे थोड़ा गौर फरमावो,दास ‘सांवर’ है तुम्हारा अब न अजमावो,हे दयालु आपके मैं पांव पड़ता हूँ ।। आ ।।
लिरिक्स – सांवर जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




