
सांवरे से दिल लगा कर देखले
सांवरे से दिल लगा कर देखले,
हाले दिल अपना सुनाकर देखले।।
ज़िन्दगी तेरी सफल हो जाएगी,
हर तरफ खुशिया ही खुशिया छाएगी,
श्याम की ज्योति जगा कर देख ले,
दिल किसी का ना यहाँ टुटा कभी,
सांवरे का साथ ना छूटा कभी,
हर तरफ नज़रे घूमा कर देख ले,
याद जब तुझको सताए श्याम की,
देखोगे झलकी मेरे घनश्याम की,
याद में आंसू बहाकर देख ले,
प्रेम से जब भी बुलाओ आएगा,
बिन्नू कहता श्याम ना रुक पायेगा,
सच्चे दिल से तू बुलाकर देखले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


