
सारे दुःख दूर हमारे हो गए भजन लिरिक्स
सारे दुःख दूर हमारे हो गए,
जब से मैया रानी हम तुम्हारे हो गए,
उस दिन को मैं कैसे भूलूँ,
दर पर पहली बार गए थे,
किसी ने साथ दिया नहीं मेरा,
सारे जग से हार गए थे,
तूने पकड़ा हाथ,
वारे न्यारे हो गए,
जब से मैया रानी,
हम तुम्हारे हो गए।
इक पल मुझसे दूर नहीं है,
साथ हमेशा रहती है तू,
ठोकर खाकर गिर नहीं जाऊँ,
हाथ पकड़ कर चलती है तू,
हम तो बिन पतवार,
माँ किनारे हो गए,
जब जब जितना जितना माँगू,
उतना उतना देती है तू,
रखना मुश्किल हो जाता है,
इतना इतना देती है तू,
मेरे खातिर खुले ये भंडारे हो गए,
तेरा बनकर देख लिया है,
तेरा बनकर ही रहना है,
अपना बनाकर छोड़ ना देना,
बनवारी का ये कहना है,
तेरे चलते जीवन में,
उजियारे हो गए,
,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन
और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम
हमें भेजिए
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

