
सावन सुहाना आया है, सावन,
संदेशा माँ का लाया है, सावन।।
सावन है सुहाना सुहाना सुहाना,
दर्शन माँ का पाना है पाना है पाना।
चिंत पुर्णी के द्वार गूंजती,
जय जयकार,
भक्तो के मन भाया है, सावन,
सावन सुहाना आया है,
संदेशा माँ का लाया है।।
छम छम बरसाए बारिश,
सावन अलबेला,
माँ के भवन पे लगा,
भक्तो का मेला,
लाल ध्वजा उठाए,
झूमते गाते आए,
दुखड़े मिटाने आया है, सावन,
झूले पड़े है हर,
आम की डाली,
कन्या का रूप धरे,
माँ शेरावाली,
सखियों को संग में ले,
बगिया में झूला झूले,
झूला झुलाने आया है, सावन,
सावन में करले सरल,
मन को पावन,
‘लख्खा’ के संग जाके,
करले माँ के दर्शन,
पाप धूल जाए सारे,
कवले समझो ये सारे,
किस्मत चमकाने आया है, सावन,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





