
सुन लो हे करतार सारे जग का पालनहार
अर्ज मोरी सुन लो हे करतार सारे जग का पालनहार,
तेरी महिमा अप्रम पार श्रृष्टि के आधार
सुन लो हे करतार सारे जग का पालनहार,
तेरे दर्श को तरसे नैना तुझ बिन आये न मन को चैना
किरपा करो करतार
तुम से सूरज चाँद सितारे ,
तुम से नदियाँ पर्वत धारे ,
तुमसे है संसार
चरण कमल पर बलि बलि जाऊ
पल पल सुमरु ध्यान लगाऊ
हे जग के आधार
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


