
सुप्रीम कोर्ट है श्याम तेरा दरबार ये
सुप्रीम कोर्ट है श्याम तेरा दरबार ये,
अर्जी सुनता सबकी सरकार ये,
लिख लिख अर्जी देता है संसार ये,
बड़ी अदालत में होती है ये स्वीकार ये,
सालसर थाने में मैंने अर्जी एक लगाई,
सालसर थाने से वो सुप्रीम कोर्ट में आई,
उस अर्जी का लेता है संग ज्ञान ये,
खाटू से समन पाया तेरा केस लिस्ट में आया,
उस मेहंदीपुर वाले को मैंने अभिवक्ता करवाया ,
करे वकालत बाला जी सरकार ये,
जब हुई प्रोसीडिंग पूरी ये बात समज में आई,
उस सालसर वाले ने बस धरा एक लगाई,
दिन तारिख मुकर्रर करदी श्याम ने,
धारा में प्रावदान ये के उम्र कैद हो जाए,
ये श्याम सलोना मेरा माहि को सजा सुनाये,
चौबीस घंटे रटे श्याम का नाम ये,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



