
देखो कैसो झूल रह्यो नन्दजी को छैंया,होले-होले झोटा देवे यशुंमति मैया,हंस-हंस झूल रहे श्री बांकें बिहारी ।। टेर ।।
तर्ज – सज रहे भोले बाबा ।
एक तरफ गोपियन की टोली झुलावे,दूजी ओर ग्वाल बाल हाथ हिलावे,झूलन की आयी बहार कदम की डारी ।। १ ।।
घटा घनघोर बिजुरिया चिमके,रिमझिम रिमझिम बूंदे टपके,ठण्डी चले है बयार लगे अति प्यारी ।। २ ।।
कदम्ब की डारी पे झूलो लगायो,चन्दन को पाटो सजवायो,आवो बैठो नन्द किशोर, अरज है हमारी ।। ३ ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


