
हर किसी के संग रहता मेरा श्याम खाटू वाला
हर किसी के संग रहता,
मेरा श्याम खाटू वाला,
दुःख हो चाहे सुख दोनों में,
बन जाता ये घरवाला,
तर्ज – हर किसी को नहीं।
अपनों के खातिर ये हाज़िर,
रहता है मेरा ये श्याम धणी,
हो संकट चाहे कितना बड़ा,
लहराकर हाथ की मोरछड़ी,
बन जाता रखवाला,
ये करता सबकी फ़िक्र बहुत,
सबके बारे में सोचे ये,
बहते आँखों के आंसू को,
खुद अपने हाथों से पोंछे ये,
ये बड़ा है दिलवाला,
हाथों की चंद लकीरे जब,
आपस में जुदा हो जाती हैं,
मेरे श्याम प्रभु की किरपा से,
‘कुंदन’ फिर वो मिल जाती है,
खोले किस्मत का ये ताला,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

