
हर जनम तेरा होके रहूं शंकरा,
तू चाहे वही मैं करुं शंकरा,
हर जन्म तेरा होके रहूं शंकरा।।
मैं कही भी रहूं काम कुछ भी करुं,
काम कुछ भी करूं काम कुछ भी करुं,
तेरे चरणों का वंदन मैं करता रहूं,
करता रहूं वंदन करता रहूं,
नाम हर पल तेरा मैं जपूं शंकरा,
तेरे चरणों का अमृत मिलता रहे,
मिलता रहे चरणामृत मिलता रहे,
जीवन तेरी रजा में मेरा चलता रहे,
चलता रहे जीवन चलता रहे,
तू खुशी दे या गम में सहूं शंकरा,
जब अनाड़ी की आएगी अंतिम घड़ी,
आए अंतिम घड़ी आए अंतिम घड़ी,
तब मेरे साथ हो ना कोई गड़बड़ी,
ना कोई गड़बड़ी ना कोई गड़बड़ी,
राख बन गंगाजल में बहूं शंकरा,
गायक – सागर सांवरिया।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

