
हसरत मेरी मिटा दे अगर,
दर्शन मुझे दिखा दे अगर,
अपनी दया के सागर दे दो बुँदे तू पीला दे अगर,
आजा माँ तेरी राह में कब से बिछाये नैन,
देदे झलक दीदार की आये न दिल को चैन,
जीवन मेरा सवर जाये चरणों से तू लगा ले अगर,
आया हु तेरे द्वार पे सुन ले मेरी पुकार,
होठो पे नाम है तेरा दिल में है तेरा प्यार,
किस्मत मेरी पलट जाये बिगड़ी को तू बना दे अगर,
वर्धनी नाम है तेरा हो मुझपे तू दयाल,
बंसी की विनती सुन जरा हिर्दये तेरा विशाल,
मन के अँधेरे मिट जाये दीपक माँ तू जगा दे अगर,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




