
हाथ पकड़ ले सांवरिया ये मन मेरा घबराये रे
हाथ पकड़ ले सांवरिया ये,
मन मेरा घबराये रे,
काले काले बादल गम के,
आके मुझे डराए रे,
तर्ज – नगरी नगरी द्वारे द्वारे।
इस दुनिया में तेरे सिवा कोई,
अपना नज़र ना आता है,
वक्त बुरा हो या अच्छा तू,
हरपल साथ निभाता है,
दिल में ये विश्वास जगाए,
तेरी शरण में आए रे,
हम दीनों के नाथ तुम्ही हो,
तुम ही पालनहार हो,
इस जीवन नैया के बाबा,
तुम ही खेवनहार हो,
फंसी भवर में जीवन नैया,
हिचकोले ये खाए ये,
मुझको मेरे खाटू वाले,
एक सहारा तेरा है,
तुझसे ही हर शाम है मेरी,
तुझसे मेरा सवेरा है,
तुझसे उम्मीदें ‘कुंदन’,
तुझसे उम्मीदें ‘फकीरा’,
बैठा श्याम लगाए रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


