
हे वीणा धारणी मैया,
मेरी नस नस में स्वर भर दो,
जगा दो सात स्वर मेरे,
माँ इतना तो करम कर दो,
तर्ज – अगर मुझसे मोहब्बत है।
तेरी आराधना से माँ,
हो पूरी साधना मेरी,
गुरु का नाम लेकर के,
माँ करता वंदना तेरी,
जिधर हो माँ चरण तेरे,
उधर मेरा ये सर कर दो,
मिले वरदान माँ तेरा,
मुझे संगीत आ जाए,
जगा दो स्वर की ज्योति माँ,
मुझे सब गीत आ जाए,
मुझे सुर ताल ना भूले,
वो रहमत की नजर कर दो,
जो छेड़े तार विणा के,
मेरी आवाज बन जाए,
तेरा गुणगान करने का,
मुझे अंदाज आ जाए,
कभी स्वर ताल ना भूलूँ,
माँ इतना तुम रहम कर दो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
