
है हारे का सहारा श्याम लखदातार है तू
है हारे का सहारा श्याम,
लखदातार है तू।
दोहा – कलयुग के सच्चे देव तुम्ही,
साँचा तेरा दरबार,
भक्तों का बेड़ा पार करे,
मेरा श्याम धणी सरकार।
है तीन बाण धारी,
लीले सवार तू,
तर्ज – कैलाश के निवासी।
पांडवो के कुल में तुमने,
जन्म ले लिया,
श्री कृष्णा को शीश का,
दान दे दिया,
वीर बर्बरीक बना श्री श्याम,
तू सरकार है,
अहिलवती के लाल तूने,
कमाल कर दिया,
जो भी शरण में आया,
मालामाल कर दिया,
हारे का तू सहारा,
सुनता पुकार है,
घर घर में तेरी चर्चा,
तेरी ऊंची शान है,
कलयुग में खाटू वाला,
जग में महान है,
दिल में बिठाके ‘दिलबर’,
को निहारता रहूं,
गायिका – नीता जी नायक।
लेखक – दिलीप सिंह सिसोदिया ‘दिलबर’।
नागदा जक्शन म.प्र. 9907023365
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
