Skip to content

बम बम लहरी

20
॥ श्री ॥

तीन लोक तारन तरन, शंकर गए कैलाश,

अखंड तपस्या धारण की, बोलो मिलकर जय जयकार

शिव समान दाता नहीं, विपत निवारणहार,

अब लज्जा मोरी राखियो, ऐ नंदी के असवार

बोलिए शंकर भगवान की,,,,,, जय,,,,,,,,

बम बम लहरी, शिव शिव लहरी सब गाईए,

"अगड़ बम बम लहरी, बगड़ बम शिव लहरी

हो,,, गंगा जी की धारा बोले,,,, 'बोलो बम लहरी

गंगा जी की धारा बोले, नदी का किनारा बोले,

''शिव लहरी रे बाबा, बम लहरी

बम बम लहरी, शिव शिव लहरी,,,,,,,,,,,,,

हो,,, नारद जी की वीणा बोले,,,, 'बोलो बम लहरी

नारद जी की वीणा बोले, सागर और मीणा बोले,

हो,,, श्याम तेरी मुरली बोले,,,,, 'बोलो बम लहरी

श्याम तेरी मुरली बोले, शब्दों में मिश्री घोले,

हो,,, मीरा का इक्क तारा बोले,,,,, 'बोलो बम लहरी

मीरा का इक्क तारा बोले, सुन सुन मनवा डोले,

हो,,, डम डम डमरू बोले,,,,, 'बोलो बम लहरी

डम डम डमरू बोले, धरती और अंबर डोले,

हो,,, ब्रह्मा जी का वेद बोले,,,,, 'बोलो बम लहरी

ब्रह्मा जी का वेद बोले, अंतर् का भेद खोले,

हो,,, महाँ-शिवरात्रि बोले,,,,, 'बोलो बम लहरी

महाँ-शिवरात्रि बोले, अमरनाथ यात्री बोले,

हो,,, नरसी का इक्क तारा बोले,,,,, 'बोलो बम लहरी

नरसी का इक्क तारा बोले, सँग कीर तारा बोले,

हो,,, महाँकलेश्वर भगतां बोले,,,,, 'बोलो बम लहरी

महाँकलेश्वर भगतां बोले, ओमकार द्वारे बोले,

हो,,, गले शेष नाग बोले,,,,, 'बोलो बम लहरी

गले शेष नाग बोले, मस्तक पे चँदा बोले

हो,,, नीलकण्ठ कठिन चढ़ाई,,,,, 'बोलो बम लहरी

नीलकण्ठ कठिन चढ़ाई, बोलते चलो रे भाई,

हो,,, हरिद्वार गूँजे जयकारे,,,,, 'बोलो बम लहरी

हरिद्वार गूँजे जयकारे, बोल रहे भक्त प्यारे,

बड़ा सुंदर है नज़ारा, शिव धाम का,

मैं तो हो गया दीवाना, शिव नाम का

ॐ नमो शिवाय ॐ नमो शिवाय

रिमझिम बरसती है फुहारें, बम बम गूंज रहे जयकारे

रास्ता ढूँढ लिया है मैंने, स्वर्ग धाम का,

ले लो ले लो शिव का नाम, पूर्ण होंगे सारे काम

लाखों भक्त है मस्ताना, शिव नाम का,

भक्तों को यह खुशियाँ बांटे, फूल बिखेरे चुनकर कांटे

पी लो पी लो रे प्याला, शिव नाम का,

कल कल बहती गंगा माई, करती तन मन की सफाई

लोहिया हो गया दीवाना, शिव नाम का,

सच्चा हरिद्वार है धाम, भक्ति करना तेरा काम

कल्श भर ले गंगा जल से, शिव नाम का*,

॥ जय हो ॥

हिंदी · Read on Bhajan Baan

Share this bhajan with your family

Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

Sponsored
Devotional partner
Advertisement

About this bhajan

Meaning, tradition and how to sing it

बम बम लहरी is a bhajan dedicated to Shiva Ji, sung in homes, temples, and community sabhas across India.

The bhajan opens with the line "तीन लोक तारन तरन, शंकर गए कैलाश,", a verse devotees often recite while lighting the evening lamp or gathering for kirtan.

On this page you can read the complete lyrics in Hindi (Devanagari). Use the language toggle above to switch scripts, adjust the font size for comfortable reading, and save the bhajan to revisit during your next sabha or solo practice.

If you enjoy this composition, explore more bhajan bhajans below. Each one is curated to help you build a devotional reading list that suits your tradition, mood, and occasion.

More bhajans you may like

See all