
हो हमारे श्याम ऐसे करम तेरा ही बनु लूँ जब जनम
हो हमारे श्याम ऐसे करम,
तेरा ही बनु लूँ जब जनम,
चाहे खुशियां मिले चाहे ग़म,
होगी चाहत कभी ना ये काम,
तर्ज – तुझे देखा तो ये।
मिलती रहे तेरी मुझे,
किरपा की यूँ छाँव रे,
बंधन कभी टूटे नहीं,
हम दोनों का ओ सांवरे,
देखते देखते सांवरे बंध गए,
प्यार की डोर से तेरे हम,
तुमसे जुडी ये ज़िन्दगी,
तुमसे ही दुनिया मेरी,
जो कुछ मेरा सब है तेरा,
तुझमे ही खुशिया मेरी,
तूने एहसान कितने किये सांवरे,
सोच हो जाती है आँखें नम,
सेवा तेरी मंज़िल मेरी,
तू ही मेरी आराधना,
मुझको मिली तेरी नौकरी,
हो गई पूरी कामना,
चाकरी तेरी ‘कुंदन’ की ओ सांवरे,
बन गयी है ये पहला धरम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

