
होठो पर आ गया है तेरा नाम दातिए,
महिमा बरस रही है महिमा बरस रही है,
सुबह शाम दातिए दातिए ,
तेरा नाम दातिए....
तेरी ज्योत मै जगाऊँ गुणगान तेरे गाऊं,
हे शारदा भवानी क्षण क्षण तुम्हे मनाऊ,
तेरे चरणों में मेरे माँ तेरे चरणों में मेरे माँ ,
चारो धाम दातिए दातिए ,
मुझको सता रही है दुनिया की मोह माया ,
पल पल चुका रहा हूँ हर सांस का किराया ,
एक पल को भी नहीं है एक पल को भी नहीं है ,
आराम दातिए दातिए दातिए ,
कण कण में तुम समायी कण कण में वास तेरा ,
अर्जी लगा रहा है चरणों में दास तेरा ,
बिगड़े हुए बना दे बिगड़े हुए बना दे,
मेरे काम दातिए दातिए ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
