
होली खेले सांवरिया
बरसाने में आ जाइयो होली खेले सावरिया
आके धूम मचा जाइयो होली खेले सावरिया
कान्हा अपने संग सारे ग्वाल बाल लाना
चूक ना जाना तैयारी से आना
राधा जी का दर्शन पा जाइयो
होली खेले सावरिया
होली खेलने की यहाँ पूरी है तैयारी
लाडली जी सहित मिलेगी गोपी सारी
उनके लठ भी कहा जाइयो
रंग अवीर गुलाल उड़ाएंगे
तू है कारो कलवा बसन्ती बनायेगे
फूलो के रंग में नहा जाइयो
तुमको बुलाये बरसाना राधा रानी
होली का बहाना तुमसे प्रीत है बढ़ानी
भूलन को भी हर्षा जाइयो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

