
-------भजन के बोल--------
भक्तो जय माता दी बोलो , आया मेला मैया का,
मेला मैया का , आया ,रेला मैया का,
भक्तो जय माता दी बोलो , आया मेला मैया का…….. 2
1 ) जयकारा अम्बे मैया का , जब कोई दिल से बोले…….2
कभी ना छोड़े जगदम्बे , भण्डारे अपने खोले,
2 ) दाती की कृपा बिन कोई , कैसे दर पे जाये……..2
जाता है दरबार वही , जगदम्बे जिसे बुलाये,
3 ) नाम भवानी का जो लेता , सब संकट टल जाते………2
तन मन वाणी पावन होवे , गुण मैया का गाते,
4 ) मन चाहा वर पालो होके , मैया के अनुरागी……….2
भर मस्ती में होके मगन गुण , गावे भूलन त्यागी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
