
आये तुम्हरे द्वार हे गणराजा,
सुन लो हमरी पुकार हे गणराजा।।
माँ गौरा की आंख के तारे,
सब के बिगड़े काज सवारे,
सदियों से तेरी चली हुकूमत,
गिरी नहीं सरकार,
करते तुम मूसा पे सवारी,
तुम्हरी लीला सबसे न्यारी,
देने वाले तुम हो दाता,
नैया लगा दो पार,
तुम्हारे द्वारे आए सवाली,
भर दो भगवन झोली खाली,
तीन लोक के तुम हो स्वामी,
देवो के सरदार,
स्वर – शहनाज़ अख्तर।
प्रेषक – सुरेन्द्र पवार।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
