
ऐसे, भाग, जगा दो भोले मेरे,
मैं तो, रोज़ रोज़, आऊं दर तेरे
तेरे, गणपति से, मैं वारी जाऊं,
सबसे, पहले मैं, उसको मनाऊं
करो, मंगल, काज भोले मेरे,
ऐसे, भाग, जगा दो...
तेरे, डमरू से, मैं वारी जाऊं,
उसकी, धुन में, मैं रम जाऊं
धरो, हाथ, शीश पर मेरे,
तेरे, नंदी से, मैं वारी जाऊं,
उसको, अपनी मैं, दुखड़े सुनाऊं
सुनो, नंदी से, दुखड़े भोले मेरे,
तेरी, गौरा से, मैं वारी जाऊं,
उसका, रज-रज, दर्शन पाऊं
करो, अमर, सुहाग भोले मेरे,
तेरी, गंगा से, मैं वारी जाऊं,
उसमें, रज-रज, डुबकियां लगाऊं
काटो, लाख, चौरासी वाले घेरे,
तेरे, चरणों से, मैं वारी जाऊं,
वहीं, नित-नित, शीश झुकाऊं
करो, मन के, दूर अंधेरे,
हर हर महादेव!
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

