
कृष्ण की कृपा का कोई जवाब है नहीं,
वो कब दे और क्या दे, कोई हिसाब है नहीं,
कुछ भी तो नहीं मांगा था, दीन सुदामा ने,
राजी सदा वो रहता था, तेरी हर रजा में,
ऐसे बनाये महल त्रेलोक में कहीं नहीं,
कृष्ण की कृपा का..
भक्ति के वश में क्या क्या नहीं श्याम किया तुमने,
कपड़े धोये, चक्की फेरी, थामी लगाम तुमने,
करते हो ऐसी सेवा, गुलाम वो कहीं नहीं,
गिरधर गोपाल कहकर मीरा ने पिया प्याला,
तुमने भी कैसे विष को अमृत ही बना डाला,
करते हो ऐसा जादू सरकार वो कहीं नहीं,
श्रध्देय बलराम जी उदासीन
बिलासपुर
मोब. - 70004-92179
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





