
कैसा करिश्मा तूने हनुमान कर दिया,
जो राम ने कलयुग तुम्हारे नाम कर दिया......
सागर को लांगना तेरा लंका को जलाना,
संजीवनी लाना तेरा लक्षमण को जिगाना,
रावण का चुरो चूर अभिमान कर दिया,
प्रभु राम की सेवा में जीवन बिता दिया,
रहते है तेरे दिल में वो ये सबको बता दिया,
साबित ये सीना चीर सरेआम कर दिया,
रघुवर पे तेरी भक्ति ने ऐसा असर किया,
खुद तो हुए न पर तुझको अमर किया,
तेरे हवाले सारा ये जहां कर दिया,
‘सोनू’ जो सच्चे दिल से भक्ति करता राम की,
मांगे बिना वो पाता है दौलत जहां की,
हनुमान में इस बात को प्रमाण कर दिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


