
कैसा चाकर चलाया रे श्याम तेरी उंगली ने
Kaisa Chaakar Chalaaya Re Shyaam Teri Ungali Ne lyrics
कैसा चाकर चलाया रे श्याम तेरी उंगली ने
जब द्रोपदी दुष्टों ने घेरी,
कैसा चीर बढाया रे, श्याम तेरी उंगली ने
जहर का प्याला राणा जी ने भेजा
कैसा अमृत बनाया रे, श्याम तेरी उंगली ने
जब प्रहलाद पहाड़ से गिरा
कैसा कमल खिलाया रे, श्याम तेरी उंगली ने
जब नरसी ने तुमको टेरा,
कैसा भात बढाया रे, श्याम तेरी उंगली ने
जब अर्जुन ने जयद्रथ को मारा
कैसा सूरज छिपाया रे, श्याम तेरी उंगली ने
जब जब भक्तों ने तुमको पुकारा
सबका कष्ट मिटाया रे, श्याम तेरी उंगली ने
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
