
खाटूवाला सांवरियां ही प्यार हमारा है
कहते है हक़ से अधिकार हमारा है,
खाटूवाला सांवरियां ही प्यार हमारा है,
सामने कहते है सबके खुल के इजहार करते है,
श्याम ही ज़िंदगी मेरी श्याम से प्यार करते है,
श्याम बिना जीना बेकार हमारा है,
श्याम के प्यार में पागल देखते रहते है तस्वीर,
सोचके ही खुश होते है कभी तो जागे की तकदीर,
होगा मिलन जरूर इतवार हमारा है,
बड़ा अनमोल है मोहित हमारा श्याम से बंधन,
लगे बिलकुल वैसा ही के जैसा पानी और चन्दन,
दिल की धड़कन से दिल दार हमारा है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
