
हो के लीले पे सवार,
करने भक्तों का उद्धार,
खाटू नगरी से आया है,
मेरा बाबा श्याम,
तर्ज – लेके पहला पहला।
लीले पे बैठा बाबा,
भक्तो के खातिर,
याद करोगे दिल से,
पल भर में हाजिर,
मेरा सांवरिया सरकार,
करता सबका बेड़ा पार,
ऐसी सुरतिया,
कहीं ना मिलेगी,
एक नज़र डालोगे,
नज़र ना हटेगी,
जिसने देख लिया एक बार,
उसको हो गया इससे प्यार,
समझेगी दुनिया,
समय आ रहा है,
‘बनवारी’ जो कुछ भी,
समझा रहा है,
ये है कलयुग का अवतार,
इसकी लीला अपरम्पार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

