
गणपती बप्पा मोरया
मंगलमूर्ति मोरया
सुखों का ये दाता है,
ये ही भाग्यविधाता है,
गजानन की मूर्ती को करलो नमन,
सोये भाग्य जगेंगे, जय हो...
सोये भाग्य जगेंगे,
ओ सब प्यार से कहिये,
जय जय गणपती,
अब चुप ना रहिये,
ये है गणनायक,
ये सिद्धिविनायक,
सोये भाग्य जागेंगे।
धुप दीप आस्था लगन से जो करेंगे,
भंडार उनके ही खुशियों से भरेंगे,
हर घड़ी पुकारो,
श्रद्धा से उचारो,
जग पालन करता,
हर संकट हर्ता,
पूजा अर्चना में हर समय रहना मगन,
सोये भाग्य जागेंगे, जय हो..
जिनके घरो में होती इनकी आराधना,
करते है पूरी गौरीसुत मनोकामना,
सदा जपिये माला,
पा जाओगे उजाला,
प्रभु चार भुजधारी,
दाता थाव भयहारी,
कम होने नहीं देना कभी अपनी लगन,
शम्भू जी के लाल ये कमाल बेमिसाल है,
भक्तो पे सदा ही ये रहते दयाल है,
ये है निर्दोष निर्मल,
हमे देते है अन्न जल,
ये है करुणा के सागर,
हर पथ के है रहबर,
इनके चरणों में अपना झुका के नमन,
सब प्यार से कहिये,
मंगल मूर्ती मोरया,
ये ही भाग्य विधाता है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



