
गिरते हुए को श्याम धणी क्या अपने गले लगाओगे
गिरते हुए को श्याम धणी क्या,
अपने गले लगाओगे,
कोई नहीं जो मुझे थाम ले,
क्या तुम हाथ बढ़ाओगे,
तर्ज – कसमें वादे प्यार वफ़ा।
है खुदगर्जी मेरी बाबा,
विपदा पड़ी तब याद किया,
बिलख बिलख कर रोया दर पे,
तुझसे ही फरियाद किया,
खूब रो लिया दास ये तेरा,
क्या तुम जरा हसाओगे,
अपना समझकर कोई नहीं जो,
मुझको सहारा दे पाए,
आकर मेरी बांह पकड़ ले,
साथ हमारा दे पाए,
बेगाने है लोग यहाँ पर,
क्या तुम मुझे अपनाओगे,
जीवन डोरी थाम लो मेरी,
जैसे चाहे हिलाओ तुम,
सुख दुःख माधव हस के सहेगा,
जैसा हमें नचाओ तुम,
वादा करो बस श्याम ये हमसे,
छोड़ नही तुम जाओगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

