
चला भी आओ आज्या सांवरा
चला भी आओ आज्या सांवरा,खाटूवाले आजा तेरा लाल बुलाये,लीले चढ़ आज्या मेरा मन घबराये, चला भी आ ...
. ।। टेर ।।
तर्ज – चला भी आ ।
छाया अंधियारा मिले ना किनारा,मझधार नैया मेरी दे दे सहारा,पार लगादे अब करके इक इशारा,मुश्किल घड़ी में मैंने तुझको पुकारा ।।
१ ।।
प्रियतम तूं मेरा प्रीत जगा ले,कब से तरसती बांहें दिल से लगा ले,बैरी जमाना झूठा फसाना,तूं तो सांवरिया ना मुझको सजा दे ।।
२ ।।
दिल घबराये मन मेरा तरसे,दर्शन को तेरी मेरी अंखिया ये बरसे,क्यूं नहीं आये क्यूं आजमाये,बनके कठोर हमें क्यूं ये सताये ।।
३ ।।
जल बिन मछली पौधे बिन कली,रह पाये कैसे बोलासे वो इक पल भी,तुझ बिन ‘निर्मल’ जैसे हो निर्बल,साथ-साथ मेरे बाबा बस एक बार चल ।।
४ ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



