
जगदम्बा जगतारी माँ शेरोवाली,
शेरोवाली जोतावाली,
पहाडोवाली मन्दिरोवाली,
अब तो मैया खोल किवडियॉ,
दर्शन करले भरी नजरिया,
अरे पुजा करे पुजारी माँ शेरोवाली,
सब देवो की माँ जगदम्बा,
नाम है तेरा माता अम्बे,
अरे पुजे है नरनारी माँ शेरोवाली,
भक्तो की माँ रक्षा करती,
दुष्टो का माँ नाश है करती,
मधु कैटभ दौ मारे माँ शेरोवाली,
कष्ट निवारण माँ मंगल करती,
ईक पल में माँ झोली भरती,
हुई कामना पुरी माँ शेरोवाली,
गायक / प्रेषक – धरम चन्द नामा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

