
ना वो रामभक्ति कहीं
ना वो रामदीवाना कहीं
कहीं राममय बातें भी ना
ना वो रामकहानी कहीं
जग घूमेया थारे जैसा ना कोई
ना तो लाल लाल चोला कहीं
ना तो संकट मोचन कहीं
ना वो वीर कथाएँ देखीं
ना वो लंका जलाना कहीं
जैसा तू है वैसा रहना
रामजी के चर्नो की माटी है निराली तू
शिवजी की रुद्ररूपी शक्ति बलशाली तू
भक्तों का ढाल भी है
दुश्टों का काल है
रामजी के कामों को
पल मे संभाले तू
ना वो पर्वत उठाना कहीं
ना वो लखन जिलाना कहीं
कभी रामजी के रंग मे
सिन्दूर लगाना कहीं
सबकी मुसीबतों में
सबकी पुकार में
सुख और दुख वाले
सारे हालातों में
साथ तेरे रहना है
तेरे साथ रहना
दीपक को तो बस
आए ये कहना
तेरी मिलती भक्ति यहीं
तेरी मिलती शक्ति यहीं
तेरे चरणो की धूलि से
तक़दीर संवरती यहीं
वहीं मिलता जो है कहना
– कुंवर दीपक (8700018045)
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



