
अवध धाम के राजा तेरी अजब कहानी है,
ओ राम जी तेरी दुनिया दीवानी है,
सारे जगत में साँचा तेरा नाम है,
भगतो की बिगड़ी बनाना तेरा काम है,
रट ते रट ते नाम तेरा मुक्ति मिल जानी है,
आप के बिन कोई पता नहीं हिलता,
तेरी शरण में सब कुछ मिलता,
लोगो का कहना तू प्रभु जीवन दानी है,
कण कण में राम जी तेरा ही बसेरा है,
तुम रे बिन ओ प्रभु कोई नहीं मेरा है,
देदो सहारा भगवन सरिता बेगानी है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



