
जन्मदिन लाली का आया बधाई हो बधाई हो
जन्मदिन लाली का आया,
बधाई हो बधाई हो,
ये खुशियां संग है लाया,
वृषभानु और कीर्ति के घर,
प्रगटी राधे रानी,
बृज मंडल में खुशियां छाई,
नगरी हुई दीवानी,
मंगल गान करें सब बोलें,
रावल गांव की पावन धरा पे,
मेला लगा है भारी,
लाली का मुख लखने को आए,
ब्रिज के सब नर नारी,
ढोल नगाड़े शंख मृदंग और,
बाज रही शहनाई,
देवलोक के देव गणों में,
आज हैं खुशियां छाई,
राधा की छवि देखने को,
देवों की टोलियां आई,
मैया और बाबा को देवगण,
देते सभी बधाई,
बरसाने के मान भवन में,
भीड़ बड़ी है भारी,
सज-धज कर दर्शन करने को,
आए है नर नारी,
मन के भाव से ‘श्याम’ भी देता,
सबको आज बधाई,
स्वर एवं रचना – घनश्याम मिढ़ा।
भिवानी हरियाणा। संपर्क 9034121523
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
