
जन्म दिवस से पहले ही खोल दिया दरबार
छोटी सी ये अर्ज़ी,करली तूने स्वीकार
जन्मदिवस से पहले ही,खोल दिया दरबार
अब ना अकेला होगा,श्याम खाटूवाला
पड़ा नहीं होगा तेरे,मंदिर पे ताला
भूल नहीं पाएंगे,बाबा तेरा उपकार
खुशियों से झोली तूने,भर दी हमारी
लाज बचाली तूने,श्याम बिहारी
देना तो हमको था,पर तूने दिया उपहार
वादा करो ये हमसे,रुठ मत जाना
बच्चो को बाबा अपने,भूल मत जाना
कहे सचिन खाटू में,अपना तो है घरबार
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

