
जब तक है ये जीवन वृन्दावन को जायेंगें
तरज़:-पधारो राधा संग सरकार
जब तक है ये जीवन अपना,वृन्दावन को जायेंगें
श्री राधा राधा गायेंगें,श्री राधा राधा गायेंगें
कृपा करें वृषभान किशोरी,नित दर्शंन का सुख
पायेंगें
जब तक....
1.नित नव भोग लगाऊं निशदिन,नित प्रसादी
पाऊं निशदिन
नित सेवा महलन की बुहारी,हम तो रोज
लगायेंगें
2.ग़जरा महन्दीं सुरमा लाली,लहंगा चुनरी पुष्प
हार सों हम तो रोज़ सजायेंगे
3.सुबह शाम सेवा में जाऊं,भजन गाये के तुम्हें
रिझाऊं
शयन आरती के पद गाकर,तुम को शयन
करायेंगें
श्री राधा राधा गायेंगें,श्री राधा गायेंगें
4.यही आस अभिलाष हमारी,ईक टुक हेरो शामा
प्यारी
चरनन रज़ में मिले बावंरा,बिनती रोज़ सुनायेंगे
कृपा करें वृषभान किशोरी,कृपा करें मेरी शामा
नित दर्शंन का सुख पायेंगें
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

