
जय जय जय बाबा खाटूवाले
जय जय जय बाबा खाटूवाले
शरणागत के तुम रखवाले
नीले घोड़े की है सवारी
सबसे न्यारी लगती है प्यारी
महिमा अपरम्पार तुम्हारी
कहती है ये दुनिया साड़ी
मोरछड़ी लहराने वाले
खाटू नगरी धाम तुम्हारा
लखदातार नाम तुम्हारा
दीनो दुखियों का है सहारा
करे अंधियारे में उजियारा
भक्तों की नैया तुमरे हवाले
भक्ति भाव से जो तुम्हे ध्याये
श्रद्धा से दरबार में आये
होके मगन गुणगान जो गाये
उनके दुखड़े पल में मिटाये
करके कृपा अब हमें भी बचाले
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
